आजकल भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज़ छा गया है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतें, बढ़ता प्रदूषण और सरकार की तरफ से मिल रही EVs को लेकर ढेर सारी छूट… सब मिलाकर लोग अब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक की तरफ झुक रहे हैं। ऐसे माहौल में Mahindra XUV400 EV उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आई है, जो पावर के साथ-साथ भरोसा और प्रैक्टिकलिटी भी चाहते हैं।
Mahindra का नाम वैसे ही मजबूत SUVs के लिए जाना जाता है, और XUV400 EV उसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। चलिए, इसे थोड़ा और करीब से समझते हैं।अगर आप जाना चाहते हैं की इलेक्ट्रिक व्हीकल की टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है तो आप हमारा पहला ब्लॉग पढ़ सकते हैं “इलेक्ट्रिक व्हीकल क्या है और ये कैसे काम करता है?”
Mahindra XUV400
Mahindra XUV400 – Design and Build quality
Mahindra XUV400 EV का लुक एकदम फ्रेश और स्पोर्टी है। सामने से देखो तो इसका bold front grille और copper कलर के टच इसे बाकी पेट्रोल SUVs से अलग बनाते हैं। Mahindra ने इसमें EV-specific एलिमेंट्स डाल के इसे यूनिक बना दिया है। बिल्ड क्वालिटी तो Mahindra की हमेशा से मजबूत रही है और इसमें भी वही बात है। खराब सड़कें, गड्ढे या ट्रैफिक – कहीं भी ले जाओ, ये SUV अपनी solidity दिखा देती है।
Battery, Range & Mileage
Mahindra XUV400 EV Range XUV400 EV में आपको दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं: 34.5 kWh और 39.4 kWh। कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 375 से 456 किलोमीटर तक जाती है। लेकिन, सच पूछो तो असली जिंदगी में ये आंकड़े थोड़े अलग होते हैं।
अगर आप सिटी में चलाते हैं तो 300–350 किलोमीटर और मिक्स्ड ड्राइविंग (सिटी + हाईवे) में 280–320 किलोमीटर आराम से मिल जाती है। यानी रोज़ 30–40 किलोमीटर चलने वाले लोगों के लिए हफ्ते में एक-दो बार चार्ज करना काफी है। वीकेंड ट्रिप्स भी निकाल लो, कोई टेंशन नहीं।
Performance & Driving Experience
अब बात करते हैं असली मज़े की – पावर और ड्राइविंग की। Mahindra XUV400 EV अपने सेगमेंट की सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक SUVs में है। इसमें करीब 150 PS की मोटर और 310 Nm टॉर्क मिलता है। इलेक्ट्रिक गाड़ी होने की वजह से जैसे ही एक्सीलेरेटर दबाओ, गाड़ी झट से भागती है। ओवरटेक करना हो या ट्रैफिक में आगे निकलना – सबकुछ आसान लगता है।
इसके तीन ड्राइविंग मोड्स हैं – Fun, Fast और Eco। जब ज्यादा पावर चाहिए तो Fun, जब बैलेंस चाहिए तो Fast और जब रेंज बचानी है तो Eco मोड पर डाल दो। सस्पेंशन भी इंडिया की सड़कों को ध्यान में रखकर सेट किया गया है, तो खराब रास्तों पर भी सफर स्मूद रहता है।
Features & Technology
Mahindra XUV400 EV features XUV400 EV फीचर्स के मामले में भी पीछे नहीं है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Android Auto & Apple CarPlay, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, की-लेस एंट्री, पुश स्टार्ट और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। फैमिली के लिए बढ़िया जगह, सेफ्टी फीचर्स की भरमार और कनेक्टेड टेक – सबकुछ एक जगह।
Price & Charging cost
Mahindra XUV400 EV price in India वेरिएंट के हिसाब से इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 15 लाख से 19 लाख के बीच पड़ती है। चार्जिंग की बात करें Normal AC charger से इसे करीब 6–7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, वहीं DC fast charger से 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। घर पर चार्जिंग करने पर चलाने की लागत सिर्फ 1.5–2 रुपये प्रति किलोमीटर आती है। यानी महीने में 1000 किलोमीटर चलाने पर करीब 1500–2000 रुपये खर्च होंगे।
पेट्रोल SUV की तुलना में ये बहुत ही सस्ता है! अगर आप जानना चाहते है की Government इलेक्ट्रिक व्हीकल में कितना सब्सिडी देती है तोह हमारा ये ब्लॉग पढ़े / Govt subsidy on electric vehicle
Mahindra XUV400 Electric किसके लिए सही है?
अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक SUV ढूंढ रहे हैं, जिसमें अच्छी रेंज हो, रोज़ाना भरपूर चल सके, हाईवे ट्रिप्स पर ले जा सको, और रनिंग कॉस्ट कम हो – तो Mahindra XUV400 Electric आपके लिए बनी है। ऊपर से अगर Mahindra ब्रांड पर भरोसा है, तो फिर और क्या चाहिए। हां, अगर आपके शहर में फास्ट चार्जिंग नेटवर्क अभी कम है, तो खरीदने से पहले एक बार इंफ्रास्ट्रक्चर जरूर देख लें।
Resource
- Mahindra official site: https://auto.mahindra.com/own-online/variant-selection?pid=X400
Conclusion
सीधी बात – Mahindra XUV400 EV एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो पावरफुल भी है, प्रैक्टिकल भी और भरोसेमंद भी। पेट्रोल SUVs का अच्छा ऑप्शन है और लंबी अवधि में जेब भी बचाती है। सही चार्जिंग सेटअप के साथ ये कार आपकी डेली लाइफ को बहुत आसान बना देती है। मेरे हिसाब से, अगर इलेक्ट्रिक SUV लेने का मन बना रहे हो, तो XUV400 EV को जरूर consider करो।